Information

राहत कार्य के लिए महाकुल समाज सेवा समिति ने दूसरी बार दिऐ 1 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद


जशपुर पत्थलगांव न्यूज--

04/04/2020


वैश्विक महामारी कोरोना के इस आपातकाल में महाकुल समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा  दूसरी बार  कोरोना से संक्रमित एवं प्रभावित लोगों तथा मजदूर,श्रमिक,गरीब एवं नि:सहाय लोगों के सहायता हेतु रायगढ़ जशपुर लोकसभा  क्षेत्र के सांसद महोदया श्रीमती गोमती साय  के माध्यम से एक लाख इक्यावन हजार रूपये की बैंक ड्राफ्ट  pm care fund  में आर्थिक सहयोग दी गई।

प्रथम बार जशपुर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के पत्थलगांव दौरे के दौरान महाकुल समाज के प्रदेशाध्यक्ष डमरूधर यादव ने विश्राम गृह में मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में  एक लाख इक्यावन हजार रूपये चेक भेंट कर प्रदान किया गया था । 

यह राशि समाज के व्यक्तियों को आह्वान करने पर समाज के व्यक्तियों के द्वारा प्रदान की गई राशियों का संकलन है।
नि:संदेह समाज का हर एक व्यक्ति इस त्रासदी से निपटने के लिए सरकार शासन व प्रशासन का साथ देने के लिए प्रतिबध्द है।
समाज के सभी बंधुओं/माताओं/बहनों का आभार... सादर।







कोई टिप्पणी नहीं